Breaking News
IMG 20220422 163342

आर०पी०आई०सी० स्कूल सिसवा में कक्षा बारह के विद्यार्थियों के विदाई व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
जनपद महाराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद के बीजापार स्थित आर०पी०आई०सी० स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद महाराजगंज की चर्चित डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जीवेश मिश्रा रहें और प्रोग्राम की अध्यक्षता पहल संस्था के अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी अवधेश चौबे ने की ।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक व प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ. पंकज तिवारी ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई से सम्बंधित अनेकों जानकारियां देने के साथ तमाम विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया ।

विद्यालय के संचालक ई. नीरज तिवारी ने बताया यह समय विद्यार्थियों के जीवन का बहुत अहम पड़ाव है इसलिए इस समय बहुत सोच समझ कर कदम उठाना चाहिए और आगे वहीं पढ़ाई करें जिधर आप कि अधिक जिज्ञासा हों। इस समारोह के दौरान मिस्टर फेयरवेल शशांक जायसवाल को व मिस फेयरवेल हर्षिता पाण्डेय को चुनने के साथ ही साथ विद्यालय के विद्यार्थी विवेक कुशवाहा, खुशी सोनी, अंकुर शुक्ला, तान्या शाही, राज नंदनी सुल्तानिया, अलीशा, मृतुन्जय व और भी कई बच्चों को सम्मानित कर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया तथा जो विद्यार्थी विजयी हुये उनकों भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के इस सत्र के बारहवीं के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में बहुत अच्छा रिजल्ट लाया था जिसमे दो विद्यार्थियों ने प्रदेश में स्थान प्राप्त किया था।इस मौके पर विश्राम तिवारी, विद्यालय के सह संचालक धीरज तिवारी, इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला, विजय शंकर मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, बृजेश यादव व विजय लक्ष्मी जायसवाल सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *