Breaking News

देवरिया – संगठन द्वारा बुक देकर नवागत जिलाधिकारी का किया गया स्वागत

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया


भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ का एक शिष्टमंडल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जी की अगुवाई में नवागत जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर उन्हें बुके भेंट किया और कहा कि मेरे संगठन की शुभकामनाएं है कि आप एक सफल प्रशासक के रूप में देवरिया जनपद मैं छवि बनावें।
वे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। देवरिया जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले श्री सिंह जिलाधिकारी कानपुर देहात तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
संगठन द्वारा किए गए स्वागत से वे अभिभूत दिखे।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जिलाधिकारी महोदय का हृदय से स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पत्रकारों की समस्याओं के प्रति विशेष ध्यान देंगे एवं ऐसी व्यवस्था करेंगे कि उनके कार्यकाल में किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न ना हो।
शिष्टमंडल में संगठन के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सलाहकार कमल पटेल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार यादव, जिला प्रभारी (प्रशासन) अजरेश कुमार एवम जन सूचना प्रभारी प्रदुम्न कुमार यादव शामिल थे।
केंद्रीय सूचना कक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *