Breaking News

पिपराईच थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्ता बनाए रखने की गई लोगो से अपील

रिपोर्ट ब्यूरो

IMG 20220419 WA0057IMG 20220419 WA0056 1गोरखपुर।आगामी त्योहार ईद और अक्षय तृतीया को लेकर पिपराइच थाने पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पीस कमेटी बैठक कमेटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे ईद उल फितर व अक्षय तृतीया सकुशल संपन्न हो सके।पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पिपराइच थाने पर पीस कमेटी के सदस्यों से कहा कि ईद उल फितर व अक्षय तृतीया एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिस कारण पुलिस को दोनों त्योहार शांति पूर्वक संपन्न कराना एक बडी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि ईद के दिन जुमा की नमाज़ भी पढी जाती है और वहीं अक्षय तृतीया को सोने चांदी की खरीदारी बड़ी उत्सुकता के साथ महिलाएं दुकानों पर पहुंचकर करती हैं जिस समय लोग अपने भाई बंधुओं से मिलने उनके घरों पर जाते हैं, जिस कारण उस समय कोई विवाद उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। लेकिन फिर भी कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो उसके लिए पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें दोनों समुदाय के सामाजिक लोग उपस्थित रहें। जिन्होंने अपना अपना पक्ष रखते हुए दोनों त्योहार शांति पूर्वक संपन्न कराने का वचन भी दिया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *