Breaking News
IMG 20220419 183317

शराब के नशे में हुयी मारपीट में मरा एक युवक

Ibn24×7news
श्यामदेउरवा महराजगंज
जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र अन्तरगत सुमेरगढ़ में सोमवार की शाम को शराब पीने के लेकर दो व्यक्तियों में के बीच जम कर मारपीट हो गया जिसमें एक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष राजभर उर्फ गब्बर व राम दुलारे उर्फ टीपू शराब भट्टी पर किसी बात को लेकर आपस में विवाद करने लगे तो वहां पर मौजूद मुनीब ने दोनों लोगों को वहां से भगा दिया।

फिर दोनों व्यक्ति शराब भट्टी के पास मौजूद फील्ड में जम कर मारपीट किये लेकिन ग्रामीणों द्वारा दोनों को समझा बुझा के घर भेज दिया गया। फिर रात में आठ बजे के करीब तीसरी बार इन दोनों पक्षों के बीच जम कर मार पीट हुआ जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा 112 पर डायल कर दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया ।झगड़े में चोटिल सुभाष राजभर (उम्र 28 वर्ष) चोटिल हो गया और वह अपने घर सोने चला गया लेकिन मंगलवार की सुबह जब सुभाष काफी देर हो जाने पर भी नही उठा तो घर वाले उसे जगाने लगे लेकिन सुभाष मृत अवस्था में पड़ा था ,इस से यह अनुमान लगया जा रहा है कि झगड़े से घायल सुभाष की मौत रात में ही हो गई थी। फिलहाल मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा परन्तु इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सुभाष के पत्नी के तहरीर के आधार पर टीपू उर्फ रामदुलारे समेत 6 लोगों पर आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452, 304 के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *