Breaking News

सिसवा में हर्षोल्लास के साथ निकली खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद के स्थानीय आस्था के प्रतीक श्याम मंदिर में श्रीश्याम मण्डल की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव की शुरुआत हुई जिसमे श्रद्धालुओं ने नगर में धूमधाम से निशान शोभा यात्रा निकाली।

IMG 20220412 WA0008शोभा यात्रा श्याम मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई जिसमें सबसे आगे महिलाएं निशान पताका लेकर चल रही थीं। पीछे श्रीश्याम जी की झांकी सजाकर रथ को श्रद्धालु गण खींचते हुए चल रहे थे।

IMG 20220412 WA0009शोभा यात्रा फलमंडी, सायर माई स्थान चौराहा, प्रेमचित्र मंदिर रोड, मेन मार्केट, सब्जी मंडी, इस्टेट चौक, काली मंदिर रोड ,श्रीरामजानकी मंदिर रोड तथा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुची जहां ज्योति स्थापना के बाद श्रीश्याम का विधिवत पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भक्तगण श्रद्धा के सागर में गोता लगाते रहे। इस अवसर पर प्रहलाद अग्रवाल, संत जालान, हरिराम भालोटिया, लक्ष्मण तुलस्यान, नंदकिशोर केडिया, अमरचन्द भालोटिया, श्यामू अग्रवाल, धीरज सिंहानिया, आशुतोष गाडिया, संदीप सिंघानिया, रामू मित्तल ,सतीश मिश्र,अनिल जायसवाल,अरविंद जायसवाल,शिवम जायसवाल,अंकित लाठ, शेखर जायसवाल,शिबू केडिया,सुषमा केडिया,अनन्या केडिया,आसुतोष भालोटिया ,नरेंद्र भालोटिया, नमन भालोटिया व संतोष शर्मा सहित सैकड़ों श्यामभक्त उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *