Ibn 24×7news
घुघली महराजगंज
साइबर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य को लेकर जनपद के सभी थाने में साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। थाने में आने वाली शिकायतों पर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी शिकायत पर तत्काल जांच की प्रक्रिया शुरू करते हुए कार्रवाई करेगें।
इसी क्रम में रविवार को घुघली थाने में फीता काट कर साइबर हेल्प डेस्क का उद्घाटन सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने किया। उक्त हेल्प डेस्क पर एक सब इंस्पेक्टर उनके सहयोग में दो आरक्षी तथा एक महिला आरक्षी की नियुक्ति की गई है। जो साइबर अपराधों के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। जागरूकता के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि एटीएम में एक समय में एक ही व्यक्ति जाकर बैंकिंग करें यदि कोई दूसरा प्रवेश करता है तो वह अनाधिकृत व्यक्ति है उसे तत्काल बाहर करें। वह आपके गोपनीय कोड तथा अन्य डिटेल जानकर आपके खाते का गलत उपयोग कर लेगा। साइबर हेल्प लाइन पर नंबर 155260 पर भी साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी अज्ञात कॉल करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई ओटीपी अथवा बैंकिंग से संबंधित अन्य जानकारी न दें।