Breaking News

सिसवा में श्रीराम जन्मोत्सव पर भक्ति के रस से सराबोर हुये भक्तगण

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित श्रीरामजानकी मंदिर व प्राचीन ठाकुरद्वारा में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाकर भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाकर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये।

IMG 20220410 WA0014दिन में 12 बजे दोनों मंदिरों के पट खुलते ही शंखनाद, घंटे व प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। अखंड भजन कीर्तन व आरती के बीच भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाकर महाआरती की गई। इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति भाव के सागर में डूब गया। मंदिरों में आयोजित भंडारे में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम को श्रीरामजानकी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर के भजन गायक राजू कुलकर्णी व किरण गुप्ता ने अपने भजनों से देर रात तक भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर मनोज केसरी, संदीप सोनी, वार्ड नं25 मीराबाई के कर्मठ सभासद एडवोकेट अश्वनी रौनियार, शैलेश रौनियार, गोविंद सोनी, उमाशंकर जायसवाल, बैजनाथ रौनियार, दिनेश सोनी, अश्वनी वर्मा, विवेक चौरसिया, अमित रौनियार, अरुण सोनी, मुकेश जायसवाल, रितेश जायसवाल, गोविंद मालवीय, विनय कसेरा, सत्यम मालवीय, सोनू मद्धेशिया, श्रवण कसेरा ,सतीश कुमार मिश्र, अरविंद जायसवाल, शिवम जायसवाल,संतोष शर्मा,अशोक शर्मा,कमलेश पांडेय व मोहन जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *