Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 09 at 5.24.40 PM

ब्लॉक मुख्यालय मवई पर हो रहा विधान परिषद चुनाव का मतदान शांति पूर्वक संपन्न

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई अयोध्या / फैजाबाद, अम्बेडकर नगर विधान परिषद चुनाव में आज ब्लाक मुख्यालय मवई मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने जिस प्रकार मैदान छोड़ा वह चर्चा का विषय बना हुआ है।इससे पूर्व होने वाले चुनाव में दमदारी से लड़ने वाली सपा की उपस्थिति आज हुए मतदान में मात्र प्रतीकात्मक थी।सपा ने मतदान से काफी दूर आर्यावर्त बैंक के निकट अपना कैम्प जरूर लगाया लेकिन ज्यादार तर मतदाता सपा कैम्प में जाने से बचते रहे। भाजपा के कैम्प में ज्यादा भीड़ देखी गयी।

पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां,सपा के ब्लाक अध्यक्ष रेहान खाँ तथा दुल्लापुर ग्राम प्रधान राम सूरत यादव उर्फ भोला यादव,जिला सचिव रामदास यादव,पूर्व प्रधान मैनुद्दीन , अबसार अहमद खां, गुल्लू सिंह,डाक्टर पुष्कर यादव,संतोष यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ कैम्प में उपस्थित थे।सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव भी मवई ब्लाक पहुंच कर अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाया तथा अपने साथ लाये लंच पैकेट भी बांटे। कुछ सपा के स्थानीय नेता भी भाजपा के कैम्प में बैठे देखे गये।आज पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां की कमी सपा में महसूस हो रही थी।लोगों का कहना था कि चुनाव परिणाम भले ही कुछ होता लेकिन रुश्दी मियां सपा में होते तो कार्यकर्ता सक्रिय रहते।

रुश्दी मियां के बसपा में जाने के बाद ज्यादातर सपा कार्यकर्ता उन्ही के साथ बसपा में चले गये।आने वाले लोकसभा चुनाव में भी रुश्दी मियां के बसपा में चले जाने से रूदौली विधान सभा चुनाव में सपा को नुकशान उठाना पड़ सकता है। विधान परिषद चुनाव में ग्राम प्रधान दुल्लापुर राम सूरत यादव उर्फ भोला यादव ,ब्लाक अध्यक्ष रेहान खाँ ने काफी मेहनत किया था लेकिन यह चुनाव सत्ता रूढ़ दल का माना जाता है।हमेशा से यह देखने को मिलता है जिसकी सत्ता होती है अधिकांश चुनाव परिणाम उसी की तरफ जाते हैं।आज जिस प्रकार मवई ब्लाक में भाजपा के प्रत्याशी का पलड़ा एक तरफा भारी दिख रहा था उसमें ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी की भूमिका अहम मानी जा रही थी।

ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी पिछले कई दिनों से प्रधान तथा बी डी सी सदस्यों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे उसका आज मतदान के समय असर भी दिखा।भाजपा के दूसरे कार्यकाल में ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी की सत्ता में मजबूत पकड़ बताई जा रही है।लोगों का दबी जुबान यह भी कहना था कि भले ही देखने मे सपा के वोट नजर न आ रहे हों लेकिन मतगणना के दिन मवई ब्लाक में अपेक्षा से अधिक वोट सपा को मिल सकते हैं। क्योंकि सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव भी राजनीति के मंझे खिलाड़ी हैं।आज हुए मतदान में 140 मतदाताओं में से 138 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।एक बी डी सी सदस्य की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गयी थी जबकि एक बी डी सी विदेश में होने के कारण मतदान में भाग नही ले सका।शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मवई पुलिस काफी मुस्तैद दिखी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *