Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 12 at 7.41.07 PM

नकली टाटा नमक बेचने वाले 3 आरोपियो को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1925 थेली नमक किया बरामद

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने तीन नकली टाटा नमक बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आयुष फरीदाबाद के सेक्टर-88,उदित ओल्ड फरीदाबाद के खेड़ी वाडा और आरोपी महेंद्र फरीदाबाद की भारत कलोनी के रहने वाले है।

तीनो आरोपियो को टाटा कम्पनी के कर्मचारी की सूचना पर नकली टाटा नमक मार्का बेचने के आरोपी में 1925 नकली टाटा नमक थेली सहित भारत कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियो के खिलाफ थाना खेडी पुल में ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी टाटा नमक का नकली मार्का लगा कर नमक बेच कर लोगो को ठगते थे। तीनो आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *