Breaking News

सेंट जोसेफ्स हाई स्कूल निचलौल में  पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
सेंट जोसेफ्स हाई स्कूल निचलौल महराजगंज का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

IMG 20220312 WA0018सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक रेजी ए० सी० ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सत्र 2021-22 का नर्सरी से कक्षा नव तक के छात्र / छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया गया।

IMG 20220312 WA0020विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के मेधावी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र / छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक  ,प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने  साथ ही साथ वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा के मेधावी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र / छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

IMG 20220312 WA0019पुरस्कार वितरण के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों की प्रस्तुति से विद्यालय में आये अतिथिगण एवं अभिभावक गण मंत्र मुग्ध हो गए एवं पूरा पांडाल लगातार तालियों से गूंजता रहा। अंत में विद्यालय के प्रबंधक द्वारा बच्चों को कठिन परिश्रम से अध्ययन कर जीवन में उन्नति एवं सफलता प्राप्त करने का सन्देश देकर उनके उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

IMG 20220312 WA0021

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *