Breaking News

नेपाल सीमा पर चला ऑपरेशन पगडंडी अभियान

Ibn न्यूज़ टीम
सोनौली महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आगामी विघानसभ चुनाव के मद्देनजर आज दिनांक 25/01/2022 दिन मंगलवार को नेपाल सीमा पर ऑपरेशन पगडंडी अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गतथाना सोनौली के चौकी क्षेत्र मे नो मेंस लैंड पर पैदल मार्च किया गया व आने जाने वालों की चेकिंग की गई तथा चौकी से बॉर्डर तक पैदल मार्च करते हुए व बॉर्डर के लोगो से वार्ता कर जानकारी ली गयी।

IMG 20220125 WA0017इस बाबत पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज द्वारा भारत नेपाल सीमा पर हो रही अवैध तस्करी की रोकथाम,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं विघानसभा चुनाव के परिपेक्ष में अवैध नेपाली शराब के आवागमन को रोकने के दृष्टिगत भारत नेपाल सीमा पर स्थित गांवों का भ्रमण किए जाने के हेतु ऑपरेशन पगडंडी का अभियान  चलाया गया।

IMG 20220125 WA0015ऑपरेशन पगडंडी में नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानों के समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक /थाना प्रभारी /चौकी प्रभारीगण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल व एस0एस0बी0 बल के साथ भारत नेपाल के सीमाओं में गांव के कच्चे मार्गो एवं पगडंडी के रास्ते पैदल भ्रमण किया गया ।गांव में भ्रमण करते समय अवैध शराब कारोबार में संलिप्त कारोबारियों के घरों की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान अवैध संदिग्ध सामान एवं वस्तु प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। ऑपरेशन के दौरान नेपाल के रास्ते से पगडंडी एवं कच्चे मार्गों से दोपहिया वाहनों साइकिल सवार एवं पैदल आने-जाने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई | ऑपरेशन पगडंडी के दौरान बॉर्डर के ग्राम के निवासियों ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया तथा ग्रामीणों से अपराधिक गतिविधियों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं भी प्राप्त की गई| चेकिंग के दौरान समस्त ग्रामों में विधानसभ चुनाव के दृष्टिगत लोगों को शांतिपूर्ण मतदान हेतु निर्देशित करते हुए यह भी बताया गया कि यदि गांव में किसी भी प्रकार की विवाद घटना या पुरानी रंजीश आदि प्रकाश में आए तो उसकी सूचना संबंधित थाने पर प्रार्थना पत्र के साथ अथवा किसी भी माध्यम से प्रधान कर सूचित करें जिससे शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वैधानिक कार्रवाई किया जा सके|

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *