Breaking News

अवैध रूप से संचालित अस्पताल के ओ.टी. को सील कर प्रबंधक व दो अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Ibn न्यूज़ टीम
पनियरा महराजगंज
पनियरा के मुजरी स्थित हरिकामना अस्पताल के बाबत अवैध रूप से संचालन होने की सूचना मिली जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल जाँच कर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया।जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एडिशनल सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के जाँच दल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल के अवैध रूप से अप्रशिक्षित लोगों के द्वारा संचालित होने की बात सामने आयी जिसके कारण एडिशनल सीएमओ की ओर से अस्पताल के प्रबंधक श्याम चौहान, चिकित्सक डॉ. के.पी. यादव और दाई शीला देवी के विरुद्ध उ.प्र. नैदानिक अधि. 2010 व नियमावली 2016 तथा मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की विभिन्न धाराओं में पनियरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बाबत जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की जान जोखिम में डालने वाले इस प्रकार के अवैध अस्पतालों के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी रहेगी और इस प्रकार के तत्त्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *