Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सीपीएमएफ की कंपनी व थाना पनियरा पुलिस के साथ पनियरा क्षेत्र एरिया में डोमिनेशन की कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र के मुजुरी ग्राम में व कस्बा में पैदल गस्त/फ्लैग मार्च किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम मे ए0एस0डी0एम0 व आर0ओ0 महोदय के साथ थाना पनियरा के अन्तर्गत संवेदनशील मतदान केन्द्रो डोमरा खास,हरखपुरा, औरहिया,लक्ष्मीपुर,मुजरी का निरीक्षण किया गया तथा वहां के आम जनमानस से शांन्तिपूर्ण और भयमुक्त मतदान करने मे सहयोग करने की अपील की गयी तथा ड्युटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारीगण को आम जनमानस से आपसी सहयोग बनाये रखने व मृदु भाषा का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।