Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 13 at 7.01.11 PM 1

सलेमपुर/देवरिया-जनपद के नोडल अधिकारी शमीम अहमद खान ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया

रिपोर्टर अनुज त्रिपाठी आईबीएन न्यूज़ सलेमपुर देवरिया

आज दिनांक 13.01.2022कोविद टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में तैनात दो चिकित्सको को योगदान न दिए जाने और दो एनएम के स्थानांतरण के बाद लार में कार्यभार ग्रहण न करने पर नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अस्पताल में पहुंचने के बाद उन्होंने सलेमपुर से लार सीएचसी के लिए स्थानांतरित एएनएम विजय लक्ष्मी से मोबाइल पर कार्यभार ग्रहण न करने का कारण मुख्य विकास अधिकारी से पुछवाया। वार्ता के बाद संतोषजनक उत्तर न देने पर उन्होंने सीएमओ से कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी तरह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा मिश्रा के ज्वाइनिंग के बाद कार्यभार ग्रहण न करने पर सीएमओ पर नाराजगी जताया और त्वरित कार्रवाई करने को कहा। कोविद टीकाकरण बूथ पर 200 के सापेक्ष 97 टीकाकरण होने पर इसमे तेजी लाने व जागरूकता बढ़ाने की बात कही। एसटीएच कक्ष में जिला अस्पताल के संबद्ध कर्मचारी के ड्यूटी करने पर उसे डांटकर कक्ष से भगा दिया और सीएमओ से कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर दवाओं का स्टॉक व मरीजों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *