Breaking News

80 फीसदी कोर्स पूरा, फरवरी में परीक्षा की तैयारी।

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव गोरखपुर

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित किए जा रहे और रोजगारपरक होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी कोर्स में अध्यापन कार्य कोविड महामारी के दौर में भी तेजी से चल रहा है। अब तक 80 फ़ीसदी पाठ्यक्रम को पूरा किया जा चुका है। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही है। फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कुलपति प्रो राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कोऑर्डिनेटर और शिक्षकों की बैठक में कोर्स को और गुणवत्ता परक बनाने पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की ओर से गेस्ट हाऊस में तैयार किए जा रहा है मॉडलर किचन रिसेप्शन के निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर के नामचीन होटल से एक्सपर्ट को विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया जाएगा। यह एक्सपर्ट विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट का गुर सिखाएंगे।
इसके साथ ही इस कोर्स के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप के लिए विश्विद्यालय द्वारा आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी सिक्किम के साथ समझौता किया किया गया है। बैठक के दौरान होटल मैनेजमेंट कोर्स को लेकर पर्यटन मंत्रालय से मिलने वाली ग्रांट पर भी व्यापक विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि विश्वविद्यालय की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय में भेजा जाएगा।
होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने इस पाठ्यक्रम में अब तक हुए अध्ययन और अध्यापन कार्यों का विस्तृत खाका कुलपति के समक्ष प्रस्तुत किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *