Breaking News
IMG 20220113 193847

नेपाल में पिस्टल सप्लाई करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
बिहार के तमंचे को नेपाल मे लेकर जा कर बेचने वाले कारोबार मे संलिप्त तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।पकड़े गए तीनों अभियुक्तों से नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम संजय कुमार मद्धेशिया पुत्र निवास मद्धेशिया उम्र करीब 40 वर्ष पंतनगर वार्ड नंबर 18 नगर पालिका परिषद थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज बताया अभियुक्त की तलाशी लेने पर एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर (चालू हालत में) तथा 3 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर, एक अदद चाबी का गुच्छा बरामद हुआ।

दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र इदरीस अंसारी उम्र करीब 30वर्ष निवासी कस्बा खोतौली थाना खोतौली जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ ।तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम विष्णु मद्धेशिया पुत्र सुरेंद्र मद्धेशिया उम्र करीब 19 वर्ष निवासी अमरुतिया बाजार थाना कोतवाली जनपद महराजगंज बताया अभियुक्त की तलाशी के दौरान 315 बोर का एक अवैध तमंचा व 01 अदद 315 बोर जिंदा कारतूस व एक अदद टार्च बरामद हुआ उपरोक्त के संबंध में आवश्यक दस्तावेज तलब करने पर तीनों अभियुक्तो द्वारा दिखाने में असमर्थता व्यक्त की गई।कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनो ने बताया गया कि हमलोगों के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी किया जाता है। तमंचे के बारे में पूछने पर बताया कि मुंगेर बिहार से  हम लोग सस्ते दाम में लाते हैं तथा 315 बोर तमंचा 3000-4000 में खरीदते हैं। जिसे नेपाल में ले जाकर अधिक पैसे में बेच देते हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम  में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय,उ नि०अभिषेक सिंह,उ नि० शैलेष प्रताप,उ नि० महेन्द्र यादव, थानाहे का० रंजीत पाण्डेय,का० अजय शर्मा,का० रामआशीष यादव, थाना
का०अंकित यादव थाना व कोतवाली जनपद महराजगंज शामिल रहे

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *