Breaking News
IMG 20220113 142057 1

मनबढ़ युवकों ने सिपाही को पीटकर उसका मोबाइल लूटा फिर हो गए फरार

Ibn न्यूज़ टीम
नौतनवां महराजगंज
जो पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा में हमेशा तैनात रहते हैं उन्हीं के साथ आए दिन बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ये मामला जनपद महराजगंज का है जहां नगर पालिका नौतनवा में स्थित कस्टम ऑफिस के बगल में बुधवार को परसामलिक थाने पर तैनात एक सिपाही को मनबढ़ों ने पीट दिया। वे सिपाही का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

इस घटना से मुख्य मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि सिपाही की शिकायत पर अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज के परसामलिक थाने पर तैनात सिपाही दीपक पांडेय परसामलिक के ही निवासी गणेश वर्मा एवं दो अन्य युवकों के साथ सिविल ड्रेस में नौतनवा कस्टम आफिस के बगल में एक ऑनलाइन इनफॉरमेशन पर फॉर्म भरने के लिए आया था। उसी बीच कुछ युवक वहां पहुंचे और गणेश वर्मा के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते-देखते मनबढ़ युवक हाथापाई करने लगे। साथ में मौजूद सिपाही दीपक पांडेय ने अपना परिचय देते हुए मारपीट करने वाले आरोपितों को रोकने की कोशिश की। इस पर वे सिपाही के साथ भी मारपीट करने लगे जिसमे सिपाही भी घायल हो गया और वे मोबाइल लेकर फरार हो गये।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *