Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 12 at 8.32.44 PM

जनपदीय पुलिस/प्रशासन व अर्द्धसैनिक बल की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, सैकड़ो लीटर कच्ची शराब व हजारों लीटर लहन नष्ट, 14 धधकती भट्ठियों को तोड़ा गया

IBN NEWS देवरिया

श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ0 श्रीपति मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सोनकर एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री कुवंर पंकज के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.01.2022 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना रामपुर कारखाना, थाना तरकुलवा व थानाध्यक्ष महुआडीह , SSB 56/F एवं SSB 52/E जनपद देवरिया व जनपद कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम भैसही में छोटी गंडक नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की गयी छापेमारी मे लगभग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। इस दौरान नदी के किनारे कई ड्रमों में भारी मात्रा में लगभग 10,000 लीटर लहन बरामद हुआ जिसको मौके पर नष्ट किया गया। संयुक्त टीम के मौके पर मौजूद रहकर अगल-बगल क्षेत्र मे भ्रमण कर अवैध शराब बनाने वालो के विरुध्द दबिश दी गयी।

बरामदगी का विवरणः-
100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 10,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री राजेश कुमार सोनकर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया
2. श्री कुवंर पंकज अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवरिया
3. श्री श्रीयश त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी नगर जनपद देवरिया
4. श्री सौरभ सिंह उपजिलाधिकारी सदर जनपद देवरिया
5. श्री अनिल कुमार थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
6. श्री नवीन सिंह प्रभारी निरीक्षक तरकुलवा जनपद देवरिया
7. श्री विपिन मलिक थानाध्यक्ष महुआडीह जनपद देवरिया
8. श्री संदीप आर्या सहायक सेनानायक SSB 56/F
9. श्री राजकुमार कम्पनी कमाण्डर SSB 52/E

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *