रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर
गोरखपुर। दरअसल मूख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार से दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृह जनपद गोरखपुर में होंगे। इस दौरान वह वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोरखपुर नगर निगम के नए सदन भवन, तीन आईटीआई, एक पॉलिटेक्निक, एक राजकीय मेडिकल
कॉलेज, विश्वविद्यालय
में छात्रावास, महानगर की दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सीवरेज सिस्टम, पेयजल, सडक-नाली आदि समेत पूरे जनपद को सैकड़ों विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
बुधवार शाम चार बजे सीएम योगी नगर निगम के नए पांच मंजिला सदन भवन का लोकार्पण करने के साथ करीब 520 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 360.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 154 परियोजनाओं का शिलान्यास व 159.37 करोड़रुपये से पूर्ण हुईं 109 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। नगर निगम के नवीन सदन भवन परिसर में सामाजिक समरसता के अग्रदूत ब्रह्मलीन महंतअवेद्यनाथ की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। सीएम योगीअपने गुरुदेव की इस प्रतिमा का भीअनावरण करेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल क्षेत्र में बने विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। इस दिन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह 1008.54 करोड़ रुपये की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 276.56 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के अवसर पर सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।