Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 27 at 8.42.38 PM

विधायक नीरज शर्मा ने प्रतिबंधित क्षेत्र में विकास के लिए लगाई थी सीएम से गुहार

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे को हटाने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री ने रक्षामंत्री से आग्रह किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में रह रहे लोगों के बेहतर जीवन यापन के लिए विकास कार्य करवाने की अनुमति राज्य सरकार को दी जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री ने तर्क दिया है कि फरीदाबाद के गांव सारन,डबुआ,गाजीपुर की जमीन पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन का 2007 से पहले 900 मीटर क्षेत्र प्रतिबंधित था मगर रक्षा मंत्रालय ने जनहित में इसे कम करके 100 मीटर कर दिया था। फिलहाल इस 100 मीटर क्षेत्र में कई हजार मकान हैं जिनमें हजारों लोग वर्षों से रह रहे हैं।

एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने एयरफोर्स के प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे में विकास कार्यों के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष गुहार लगाई थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बाबत राज्य सरकार से वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी थी। विकास कार्यों में तकनीकी समस्या के चलते मुख्यमंत्री ने अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस दिशा में उचित दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है।

 

मालुम हो कि एयरफोर्स स्टेशन के चारों तरफ 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र का दायरा कम कराने के लिए भी राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिवचरण लाल शर्मा ने रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया था। उनके आग्रह पर ही रक्षा मंत्रालय ने यह दायरा 100 मीटर किया था। अब इस दायरे में विकास कार्य करवाने के लिए स्वर्गीय शिवचरण लाल शर्मा के पुत्र नीरज शर्मा ने विशेष प्रयास करुंगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस पत्र को लिखने के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे आशा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आग्रह पर रक्षा मंत्रालय प्रतिबंधित 100 मीटर क्षेत्र में विकास कार्यों की अनुमति देगा। इसके बाद इस क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों को लाभ होगा। मैंने चुनाव के समय यह वायदा क्षेत्र की जनता के समक्ष किया था। मेरा प्रयास सार्थक नजर आ रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *