Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 14 at 9.16.53 PM

गुरु का शिष्य के लिए गीता ग्रंथ में सबसे बड़ा उपदेश:विधायक सीमा त्रिखा

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःविधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले सात से अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जिला स्तर पर मनाए जा रहे है। सरकार विश्व श्रेष्ठतम ग्रन्थ श्रीमदभगवत गीता ग्रन्थ के सन्देश आम जनता तक पहुंचा रही है। यह बात विधायक सीमा त्रिखा ने सेक्टर-12 के हुड्डा कन्वेशन हाल में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया था। तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के समापन पर विधायक सीमा त्रिखा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के समापन पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने अध्यक्षता की।

इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा,विधायक नरेंद्र गुप्ता, गंगादत्त मिश्र,मुख्यमंत्री के मिडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ तिलोकचंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा, आईपीआरओ राकेश गौतम सहित तमाम विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक सीमा त्रिखा ने अपने संबोधन में जिला स्तरीय गीता अन्तर्राष्ट्रीय जयंती महोत्सव के सफलतम आयोजन के लिए जिला प्रशासन व जिला वासियों को मैं तहेदिल से हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ विश्व का सबसे बड़ा आधुनिक मनुष्य जीवन शैली पर आधारित ग्रंथ है।

 

इस ग्रंथ के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार सराहनीय कदम उठा रही है। विश्व में श्रीमद्भागवत गीता का पहला संदेश भगवान गुरु श्री कृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को गीता ग्रंथ के 18 अध्याय और 700 श्लोकों में मनुष्य के आधुनिकतम जीवन का पूरा वर्णन किया गया है। यह मानव जीवन को स्वच्छ बनाकर निष्काम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यक्षता के तौर पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य के जीवन की समस्याओं के समाधान का निचोड़ है। श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ में मनुष्य के आधुनिक जीवन में आने वाली हर समस्या का समाधान का रास्ता मिलता है।सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को श्री मदभगवत गीता ग्रन्थ के सार का का पूरा ज्ञान हो और उस ज्ञान को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें।‌ भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार हरियाणा में वर्ष 2014 से लगातार हर वर्ष जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

 

ताकि आमजन विश्व के सब मानव जीवन पर आधारित श्रीमद्गीभगवत गीता ग्रंथ को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें। भगवतगीता ग्रंथ में स्पष्ट लिखा है जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल भुगतोगे। अच्छे कर्म करोगे तो अच्छा भुगतान होगा और बुरे कर्म करोगे तो बुरा भुगतना पड़ेगा। जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी सतबीर मान ने जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया। उन्होंने अभिनंदन करते हुए कहा कि दुनिया के सभी ग्रंथों की सच्चाई पर कोई शंका नहीं है। परंतु श्रीमद भगवत गीता ग्रंथ एक मात्र ऐसी रचना है जिसमें मनुष्य के प्रसांगिक जीवन दर्शन का पूरा वर्णन किया गया है। किस प्रकार मनुष्य विवेक के साथ अपना जीवन जी सके। श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ में आम मनुष्य के जीवन भर की समस्याओं का समाधान का पूरा वर्णन किया गया है।

 

विश्व का यह सबसे बड़ा ग्रंथ है जहां स्वयं गुरु ने अपने शिष्य को गीता का उपदेश दिया। भारतवर्ष दुनिया की उपदेश के क्षेत्र में गुरु भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपने शिष्य अर्जुन को दिए गए उपदेश के क्षेत्र में सबसे श्रेष्ठ भूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने गुरु के रूप में अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जब तक मानव इस धरती पर आएगा तब तक यह श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ का संदेश यूं ही सर्वश्रेष्ठ रहेगा। आधुनिक जीवन में गीता संदेश मनुष्य के जीवन का एक मूलभूत जरूरत है। नगर निगम के उप उपमहापौर मनमोहन गर्ग ने गीता ग्रन्थ के ओजस्वी विचारों के साथ लोगों को सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *