Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 11 at 5.26.23 AM

कोविड-19 का कोई मामला पोजिटिव नही आया: उपायुक्त जितेंद्र यादव

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःउपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में बुधवार को कोरोना वायरस का कोई मामला पोजिटिव नही आया है। जबकि दो मामले ठीक होंने पर अपने-अपने घरों को भेजें गए हैं।वहीं बुधवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पोजिटिव का कोई केस अस्पताल में भर्ती नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 8 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 8 हो गई है।

जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1928 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1199843 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99911 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1098067 लोग नेगेटिव मिले।अब तक जिला में 1379 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में आक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो,तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा,एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है।

 

इसके अलावा,जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डा.रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1057063 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1056980 हो गई है। इसके अलावा 83 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *