Breaking News
vodafone

वोडाफोन सेल्समैन से दबंग ने घर मे बन्दकर की मारपीट, पैर छूने के बाद छोंडा

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी।। वोडाफोन सेल्समैन से एक दवंग युवक ने पहले सिम खरीदी फिर उसे पैसे नही दिए। जब उसने पैसे मांगे तो दबंग युवक ने बाइक की चाबी और उसका फोन छीनकर भाग गया।सेल्समैन किसी तरह से उसके घर पहुंचा तो उसको कमरे में खूब पीटा।हाथ जोड़कर माफी मांगने और पैर छूने पर दवंगो ने उसे छोड़ा। उसकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँब औंध निवासी महीपाल सिंह वोडाफोन कंपनी में सेल्समैन के पद पर काम करता है।शनिवार को कस्बा के लोधीनगर चौराहे पर वह सिम बेच रहा था। तभी गौहाना गांव निवासी एक युवक ने उससे दो सिम खरीदे।लेकिन बदले में पैसे नही दिए।

vodafone

जब उन्होंने पैसे देने को कहा तो युवक बोला मैं गौहाना का दादा हूँ किसी को पैसे नही देता हूँ।यह कहकर सेल्समैन की बाइक की चाबी और उससे मोबाइल छीनकर भाग गया। तभी सेल्समैन उसके घर का पता करने के बाद शाम को सेल्समैन उसके घर पहुँच गया। तब दवंग और बौखला गया।आरोप है उसने दो घंटे कमरे में बन्द कर सेल्समैन को खूब पीटा। सेल्समैन के बहुत गिड़गड़ाने पर उसने हाथ जोड़कर माफी मांगने और पैर छूने व सिम के रुपये नही मांगने की शर्त पर छोड़ा। देर रात छूटने के बाद पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *