दुकानदार का मिला शव, जांच जारी
इलाहाबाद- मेजा थाना क्षेत्र में कोहड़ार बाजार के एक दुकानदार का शव बुधवार की सुबह उसकी दुकान के पास पाया गया। उसकेे सिर में गम्भीर चोंट भी मिले है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
कोरांव थाना क्षेत्रके बरौर गांव निवासी विपिन कुमार विन्द 28वर्ष पुत्र रामबाबू तीन भाइयों में बड़ा था। उसके एक बहन भी है। वह अपनी पत्नी अनीता व एक बेटे का भरण-पोषण
करने के लिए मेजा के कोहड़ार बाजार में किराये का कमरा लेकर किराने की दुकान खोला था। वह वहीं दुकान की छत पर सो जाता था। बताया जा रहा है कि वह रात में अचानक छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों कहना है कि उस छत में कोई रोक नहीं लगी हुई है। जिससे वह नींच में गिर गया। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को बुधवार की सुबह हई तो पुलिस एवं उसके परिजनों को खबर दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी कहना है कि बुधवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया है। उसके सिर में गम्भीर चोंटें भी दिखाई दे रही है। उसकी मौत कैेसे ही हुई इस राज का पर्दा अन्त्य परीक्षण के बाद ही हो पायेगा।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …