Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 31 at 12.12.33 AM

फंदे से लटककर 15 वर्षीय बालक ने दी जान

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। चिलुआतल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अर्न्तगत ग्राम सभा कुशहरा में शनिवार की सुबह घर से स्कूल के लिये निकला छात्र कुछ देर बाद घर वापस आया। घर वापस आम के बाद वह छात्र एक कमरे का फाटक अन्दर से बन्द कर नायलान की रस्सी का फंदा बना कर झूल गया। इसके परिणाम स्वरूप घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी ।
जानकारी के अनुसार मजनू चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा कुशहरा निवासी त्रिपुरारी पाण्डेय जो कि पेशे से रिपोर्टर है उन्ही का पन्द्रह वर्षिय पुत्र शिवम पाण्डेय अपने ही क्षेत्र के आदर्श बल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल का विद्यार्थी है यह विद्यालय ग्राम सभा खुटवा, मजनी चौराहा में आता है। मृतक शिवम पांडेय अपने स्कूल में कक्षा आठ का विद्यार्थी था। नित्य की भांति वह शनिवार को भी सुबह आठ बजे घर से तैयार होकर स्कूल के लिये निकला मगर स्कूल के प्रधानाचार्य बालकिशुम यादव, प्रबन्धक जंगी शर्मा ,एवम स्कूल की एक अध्यापिका गोल्डी ने अपनी मनमानी करते हुए लाचार दोनों भाइयों को बेइज़्ज़त किए। इसके बाद दोनों भाईयों को घर के लिए लगभग 10 बजे के आस पास मृतक शिवम पांडेय एवम एवम सुंदरम पांडेय को खदेड़ दिए।
मिली जानकारी के अनुसार पुनः घर वापस आकर अपने खपरैल मकान के एक कमरे को अन्दर से बन्द कर घर में नालयान की रस्सी का फंदा बना झूल गया। जब तक परिवारी जनो को इसकी जानकारी होती तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था मृतक दोनो भाइयो में सबसे बड़ा था।
परिजनो की सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस पहुची।
चिलुआतल पुलिस ने मृतक शिवम पांडेय का सुसाइड नोट पाया जिसमे साफ साफ अक्षरों में लिखा कि उसकी आत्महत्या के पीछे प्रधानाचार्य बालकिशुम यादव, प्रबंधक जंगी शर्मा एवम अध्यापिका गोल्डी ही है। शव को कब्जे में लेकर फोरेसिंक जाँच टीम को सूचना दी सूचना पर पहुची टीम जाँच पड़ताल कर सुक्ष्म निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *