Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 05 at 6.32.27 PM

रेस्टोरेंट में चल रही थी हुक्का पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर 7 को दबोचा

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

लखनऊ प्रतिबंध के बावजूद भी रेस्टोरेंट चालक हुक्का परोसना बंद नहीं कर रहे हैं। जानकारीपुरम के तिवारीगंज नई बस्ती स्थित द-बबल रेस्टोरेंट में रविवार दोपहर हुक्का परोसा जा रहा था।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। सोफे पर बैठकर हुक्का पी रहे युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट से हुक्का, दो स्कूटी समेत पांच बाइक, 6180 रुपये और सात मोबाइल बरामद किए हैं।
रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों मेंं फतेहपुर संसारपुर खरमाई निवासी नवनीत यादव, कमलानगर का विनय यादव, शिवम गुप्ता, अंशू निवासी अलीगंज, नियाज अहदम, अरुण रावत और रोमित है। पुलिस सातों को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद उनके अभिभावकों को बुलाया और मुचलकला भरवाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोविड महामारी के कारण रेस्टोरेंट में हुक्का पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक हुक्का परोस रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। दो स्कूटी समेत पांच बाइक सीज कर दी गई हैं।
हुक्का पीते मिले तीन नाबालिग भीः इंस्पेक्टर ने बताया कि रेस्टोरेंट में तीन नाबालिग भी थे जो हुक्का पी रहे थे। उन्हें भी पकड़ा गया था। नाबालिग होने के नाते उन्हेंं गिरफ्तार नहीं किया गया। उनके परिवारीजन को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *