Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 25 at 7.33.24 PM

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःभारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज पूरे देश मे पंडित दीनदयाल का जन्मदिवस मना रहा है ओर इसी कड़ी मे आज पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय् सागर सिनेमा सेक्टर-16 पर सभी कार्यकर्ताओ के साथ दीप प्रज्वलित ओर पुष्प अर्पित कर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता और भारतीय राजनीतिक एवं आर्थिक चिंतन को वैचारिक दिशा देने वाले पुरोधा थे।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए और देश की तरक्की की विचारधारा में व्यतीत हुआ ओर यही वजह है की आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी ओर मजबूत पार्टी है ओर हमारे देश का नेतृत्व हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथो मे है। विपुल गोयल इस अवसर पर कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी लाभ देने का कार्य कर रही है ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई गयी अंत्योदय योजना भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीति का ही परिणाम है

 

जो पात्र लाभार्थी व्यक्ति के लोगों को अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी दी ओर कहा की उनके संस्कार ओर आचरण को हर कार्यकर्ता को अपनाना चाहिए।इस मौके पर नरेश नंबरदार पार्षद,पंडित मुकेश शास्त्री,संध्या बजाज,राजकुमार राज,पूर्व युवा जिलाध्यक्ष जितेंदर चौधरी उर्फ़ जीते,सुरेंदर बबली,जितेंद्र गर्ग , विजय शर्मा,जवाहर बंसल,जावेद खान,हाजी वकील,रमेश मंगला वरिष्ठ कार्यकर्ता,अजय सोनी उर्फ़ टीटू,गोपाल शर्मा व उनकी टीम इंद्रा कॉलोनी से,कुलदीप सिंघल , गोविंद गुप्ता,सुभाष भगत,रेनू मलिक,रंजीत भाटी,चाचा भरता , बसीर अहमद,शिव कुमार वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *