Breaking News

किसान व नौजवान विरोधी है वर्तमान सरकार, डॉक्टर संजय सिंह चौहान

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महराजगंज
सपा की सहयोगी जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के जनचेतना यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान का नगर पालिका परिषद के सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया जिसमे उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान वर्तमान बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुये इसे किसान व नौजवान विरोधी बताया तथा साथ ही साथ हिंदुत्व के नाम पर जनता को छलने का आरोप भी लगाया । बताते चले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान ने आगे कहा कि हम लोग जनचेतना यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच सवाल लेकर जा रहे है कि कोरोना काल में तमाम लोगों को ऑक्सीजन के कमी के कारण जान गवानी पड़ी ऐसे में क्या इस बात को लेकर बीजेपी जनता के बीच जा पाएगी?मासूम जनता महंगाई की मार झेल रही है तथा हमारे बच्चे पढ़ लिख कर डॉक्टर इंजीनियर या बड़े पदों पर न पहुंच पाएं इस लिये शिक्षा महंगी कर दी।गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के संख्या को बढ़ाया,करोडों नौकरियां चली गई, लोग बेरोजगार हो कर दरदर भटक रहे है और किसान तीन कानून के विरोध में आज महीनों से सड़क पर बैठे है पर ये संवेदनहीन सरकार मौन है ।

इस दौरान पूर्व ज़िलापंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान,राकेश सिंह रिंकु,उमाशंकर बर्नवाल ,राजेश सिंह,,नदीम अहमद,नुरुल हक,रामलच्छन प्रसाद,सन्नी दुबे,बेलाल अहमद,शाहअल्तमस,बशिष्ठ यादव,धर्मेंद्र कन्नौजिया,शैलेश सुल्तानिया,ईश्वर यादव,सद्दाम व राजेन्द्र कसेरा सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *