Breaking News

बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री बांटी राहत

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोला तहसील के बड़हलगंज ब्लाक के मैभरा, रामनगर डुमरी,बेलवा गुलाब सिंह,बेलवा तुरंत सिंह, तिवारी पुर, बरडीहा,खैराटी,अजय पुरा,गोरखपुरा,गोनघट के बाढ़ पीड़ितों से भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने मुलाकात कर उनकी परेशानी जानी।
बेलवा गुलाब सिंह, बेलवा तुरंत सिंह और खैराटी के बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उनके टोले पर नांव न लगने से आने जाने में परेशानी हो रही है, इस पर वहां मौजूद लेखपाल कानूनगो से तत्काल नांव लगाने को कहा।

उसके पहले उप जिलाधिकारी गोला के साथ पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने डुमरी में बाढ़ का पानी जो बंधे को ओवरफ्लो कर रहा है उसका निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बिडियो को निर्देश दिया कि तत्काल बोरी भरवाकर ओवरफ्लो रोका जाए।

उसके बाद पूर्व मंत्री ने मैभरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की तथा बरडीहा को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता की।
इस दौरान ग्राम प्रधान डेरवा कैप्टन हरेंद्र सिंह,मैभरा प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह, बरडीहा प्रधान शारदा यादव,गोनघट प्रधान वकील प्रसाद, भाजपा आईटी सेल के सह संयोजक सौरभ मिश्र चाणक्य विचार संस्थान के अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, अभिमन्यु यादव, जालंधर सिंह आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *