Breaking News

2445 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर / बड़हलगंज। क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी सहित पांच स्थानो पर 2445 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। डेरवा पीएचसी पर कुछ मनबढ़ो ने वैक्सीनेशन को लेकर गाली गलौज किया। जब तक पुलिस आती मनबढ़ फरार हो गये।
मंगलवार को बड़हलगंज सीएचसी पर टीकाकरण के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीएचसी पर 18 प्लस की महिलाओं के लिए अलग से लाइन लगानी पड़ी। वही पुरुषों की परिसर मे बाहर अलग लाइन लगाई गयी। शाम तक कुल 1175 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। चिकित्सक डा. राकेश गुप्ता ने बताया कि डेरवा पीएचसी पर 650, तिहामुहम्मदपुर मे 160, मरवट मे 280 व बालभीटी मे 180 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गयी। बड़हलगंज क्षेत्र मे पांच केन्द्रो पर आज रिकार्ड टीकाकरण किया गया। टीकाकरण मे 18 प्लस के महिलाओं की संख्या अधिक रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *