Breaking News

देवरिया/उत्तर प्रदेश :- मनरेगा की जांच के दौरान प्रधान पर जानलेवा हमला

Ibn news स्टाफ रिपोर्ट देवरिया

जांच करने पहुंचे अधिकारियों के मौजूदगी में प्रधान पर हुआ हमला

देवरिया खुखुन्दू थाना क्षेत्र के
जैतपुरा गांव के प्रधान जहीरूद्दीन खान के खिलाफ जांच करने पहुंचे मनरेगा डीसी ओंकार सिंह जेई शत्रुमर्दन शाही, रोजगार सेवक प्रकाश निराला गांव पहुंचे। सड़क की जांच कर पोखरी की जांच करने जा रहे थे इसी बीच वर्तमान प्रधान जहरुद्दीन खान भी जाने के लिए बुलेट पर बैठे। इसी दौरान पूर्व प्रधान के परिजनों व समर्थकों ने बाइक पर हमला कर दिया। जिससे सड़क के किनारे स्थित खेत में गिर गए। इसी दौरान पूर्व प्रधान के परिजन व समर्थक धान में कूद गए और पानी में दबाकर मारने का प्रयास करने लगे। इसी बीच प्रधान के परिजन भी पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। जिसके चलते मारपीट हो गई।परिजनों के बीच बचाव के चलते प्रधान को पानी से वाहर निकाला। जिसमें प्रधान जहरुद्दीन खान, सुहेल, इमरान, अदनान, नन्हे घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद अधिकारी फरार हो गए। प्रधान जहरुद्दीन खान परिजनों के साथ थाने पहुंचे और इसकी सूचना दी सूचना के बाद सीओ कपिल मुनि सिंह भी मौके पर पहुंच गए।थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *