रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
फतेहगंज पश्चिमी। गाँब कैंथोला वेनीराम के प्राथमिक विद्यालय पर दवंगो का अबैध कब्जा होने के कारण सरकार के कायाकल्प योजना के तहत स्कूल के सौंदर्यीकरण में विराम लग गया है।कब्जा हटाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी और खंडविकास अधिकारी ने एसडीएम को पत्र लिखकर कब्जा हटाने की मांग की है।
गाँब कैंथोला वेनीराम में मौजूद प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर गांब के ही पूरनलाल ने स्कूल की करीब एक बीघा जमीन पर अबैध रूप से कब्जा करके निर्माण कर लिया है। सरकार की कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय का सौंदर्य करण होना है।जिसमे यह कब्जा बाधक वन रहा है। इस बाबत प्रधान सरस्वती और प्रधानाध्यापक कुलदीप गंगवार की शिकायत पर खंडविकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम ममता मालवीय को पत्र लिखकर स्कूल की जमीन को दवंगो के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।
करीब पांच साल पहले भी एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने पैमाइश करके अबैध कब्जा निकलने पर पूरनलाल के खिलाफ रिपोर्ट भोजीपुरा थाना में दर्ज कराई थी। लेखपाल की रिपोर्ट के मुताबिक तहसीलदार कोर्ट में 122 बी के दौरान जुर्माना भी लगाया गया था।इसके बाबजूद दवंग ने जुर्माना भरना तो दूर अबैध कब्जा तक नही छोड़ा है। एसडीएम ममता मालवीय ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद राजस्व टीम को भेजकर अबैध कब्जा हटाकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।