रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
मिशन शक्ति फ़ेज़3 कार्यक्रम के तहत
हरदोई-आई जी रेंज लखनऊ श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन तथा हरदोई एसएसपी अजय कुमार के कुशल नेतृत्व का दिख रहा असर
जनपद हरदोई के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ मिशन शक्ति फ़ेज़ 3 के तहत गाँव-गाँव जाकर, महिलाओं को आमंत्रित कर, एकत्र कर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सरकार द्वारा प्रदत्त तमाम सुविधाओं के बारे में जिज्ञासा प्रकट की। उनकी तमाम जिज्ञासाओं का सरल भाषा में समाधान नव-नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों तथा अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा अत्यंत उत्साह पूर्वक किया गया। सभी कार्यक्रम अत्यंत सफल रहे, तथा आगे भी जारी रहेंगे।