Breaking News

कोविड वैक्सीनेशन महाभियान का जिलाधिकारी ने खुखुन्दू एवं सीएचसी सलेमपुर में पहुंच कर लिया जायजा

IBN NEWS ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

इस दौरान उन्होने सुचारु रुप से टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए

देवरिया (सू0वि0) 16 अगस्त। आज आयोजित मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायजा लेने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय के साथ खुखुन्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर पर बने वैक्सीनेशन केन्द्र पर पहुंचे। इस दौरान तैनात कर्मियों को सुचारु रुप से वैक्सीनेशन कार्य किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में सुव्यवस्थित तरीके से वैक्सीनेशन होना पाया गया। वैक्सीनेशन के प्रति लोगो को जागरुक करने एवं उन्हे केन्द्रो तक लाने के लिए तैनात कर्मी घरो तक जाकर टीकाकरण कराने के लिए लोगो को प्रेरित करते रहे। निरीक्षण के समय काफी लोग वैक्सीन लगवाने हेतु केन्द्रों पर मौजूद रहें।


जिलाधिकारी ने केन्द्रों पर मौजूद लोगो से कोरोना से बचाव के लिए नियमित रुप से मास्क लगाये जाने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने सहित कोविड निर्देशो का स्वयं पालन करने एवं दूसरो को इसके प्रति प्रेरित व जागरुक करने को कहा।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।’’

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *