Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 15 at 12.31.25 AM

एडीजी जोन गुलरिया व श्यामदेउरवा थाने पर फरियादियों की सुनी समस्या

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अपने कर्तव्यो के प्रति सदा संवेदनशील रहते हुए गुलरिया व श्यामदेउरवा थाने पर पहुंचकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना संबंधित को निराकरण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया एडीजी जोन अखिल कुमार सदैव प्रयत्नशील रहते हैं कि पुलिस को आम जनता के प्रति निष्ठावान व संवेदनशील बनाया जाये और आम जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से निस्तारण हो सके आम जनता को इधर उधर भाग दौड़ ना करना पड़े पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर सामंजस्य बिना किसी बिचौलिए के बना रहे और उनके समस्याओं का समाधान निस्तारित हो सके बीट पुलिस अफसर अपने अपने बीट के सम्मानित व्यक्तियों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा रहे और उनसे बेहतर तालुकात बनाये रखें। हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर जमीनी विवाद जैसे मामलों में राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर मौके पर पुलिस के साथ जाये। आज गुलरिया थाने पर ग्यारह भूमि विवाद के मामले आए 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया 8 मामलों के लिए पुलिस और राजस्व की चार टीमें गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारण कराने का कार्य त्वरित गति से किया गया इसी तरह श्यामदेउरवा थाने पर 6 मामले भूमि विवाद के आए हुए थे यहां भी पुलिस व राजस्व की तीन टीमें गठित कर विवादित भूमि स्थल पर भेज कर त्वरित गति से भूमि विवाद को निस्तारित कराया गया जैसा कि हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति एडीजी जोन गोरखपुर संवेदनशील रहते हुए कार्य करते हैं उसी तरह अन्य सभी अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्य करें तो भूमि विवाद जैसे मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण हो सकेगा और अपराध पर अंकुश लग सकेगा।एडीजी ने थाना प्रभारी से कहा कि आए हुए फरियादियों को बेवजह थानों का चक्कर ना लगवाये उनके मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय संगत न्याय करते हुए निस्तारण करने का काम करें। गुलरिया थाने पर थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री व राजस्व कर्मचारी तथा श्यामदेउरवा थाने पर एडीजी जोन गोरखपुर स्टाफ अफसर अशोक कुमार थाना प्रभारी श्यामदेउरवा सुनील राय व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *