Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 13 at 11.57.31 PM

राष्ट्रीय स्वाभिमान का जागरण ही चतुर्दिक विकास का मंत्र : अरुण मल्ल

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जागरण हमें अपने कर्तव्यों से विचलित नहीं होने देता । राष्ट्र की चतुर्मुखी प्रगति का मंत्र इसी विचार में निहित है । आज यदि हम अपने राष्ट्र में सुविधा संपन्न जीवन जी रहे हैं और अपनेपन की भावना से राष्ट्र की व्यवस्था के प्रति अपने भरोसे को ज़ाहिर कर पा रहे हैं तो इसके पीछे उन अमर बलिदानियों का अहम् योगदान है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्रीय अस्मिता को अक्षुण्ण रखा ।
उक्त बातें राष्ट्र वंदन समिति, गोरखपुर के द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम में शहादत देने वाले अमर बलिदानियों और चौरीचौरा काण्ड के नायकों की स्मृति में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा में महानगर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर अरुण प्रकाश मल्ल ने बतौर मुख्य वक्ता कहीं।
उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम में गोरखपुर के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि इस धरती ने पंडित बिस्मिल के बलिदान को देखा है, चौरीचौरा काण्ड की आहुतियों की जो लपट इस धरती से उठी थी उसने पूरे देश के जनमानस को प्रभावित करने का कार्य किया था ।
अरुण मल्ल ने वर्तमान व्यवस्था पर विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज जिस त्याग भावना से राष्ट्र के विकास और उत्थान के लिये कृतसंकल्पित हैं वह हर सामाजिक व्यक्ति को प्रेरणा प्रदान करता है । वर्तमान कोरोना त्रासदी ने हम सभी के आत्मबल की कठिन परीक्षा ली है जिसे राजनीति, शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले हमारे वरिष्ठों के द्वारा ही इस संकट की परिस्थिति से पार पाया जा सकता है ।
उन्होंने वर्तमान त्रासदी से भरे संकटमय समय में समाज को एकजुट रहकर इसका सामना करने और लोगों को एक दूसरे के सुख दुःख में सहयोग करने की अपील की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध समाजसेवी विजय खेमका ने इस अवसर पर कहा कि समाज के मूल्यों और आदर्शों का निर्माण हम स्वयं करते हैं । आज स्थानीय स्तर पर शासन और राजनीति में सेवाभावी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है जो निज उत्थान की अपेक्षा लोक उत्थान हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने की भावना रखें ।
कार्यक्रम के आरंभ में भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं पूजन हुआ जिसके बाद गोलघर कचहरी चौराहे से होते हुए गणेश चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसका समारोप वापस चेतना तिराहे पर हुआ । आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित इस कार्यक्रम में महानगर के गणमान्य लोगों और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । यात्रा के दौरान लोगों ने वीरतापूर्ण ओजस्वी नारे भी लगाये ।
कार्यक्रम के समारोप में भारत माता की भव्य आरती की गयी जिसमें उपस्थित लोगों ने श्रद्धा पूर्वकाल आरती गाई ।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र वंदन समिति के महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजू लुहार का,सरदार जसपाल सिंह, सत्या पांडे सुनीषा श्रीवास्तव, डॉक्टर आरपी शुक्ला, राजा त्रिपाठी, विनीता पांडे, अनुराग, पंकज, कंचन लता खेमका, माया गुप्ता, रूप रानी, जगनैन सिंह नीटू, मुकेश, देवीलाल, संजय,संतोष पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह(गुड्डू) आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *