Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 11 at 19.50.11

Breaking: पीएम के संसदीय क्षेत्र में भ्रष्टाचार का खेल

 

अजय कुमार उपाध्याय वाराणसी

वाराणसी जिले में एक दबंगई और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, मामला है वाराणसी के शिवपुर के परमानंदपुर के सरस्वती नगर कालोनी का जहां पर कुछ स्थाई निवासी और अपने को युवा नेता बताने वाले एक युवक ने विधायक निधि (विधायक रविन्द्र जायसवाल)से पोल को गाड़ने का के लिए एक वहीं के निवासी को परेशान किया, जबकि एरिया विधायक अनिल राजभर में आता है फिर भी।जय हो योगी सरकार के बिजली विभाग लालपुर के जेई और पोल के ठेकेदार जयशंकर सिंह की जिन्होंने बिजली विभाग के नियमों को अनदेखी कर वही के एक निवासी के घर के ठीक सामने लाख मना करने के बावजूद दबंगई दिखाते हुए पोल को गाड़ने का अंजाम दे ही डाला।

अभी इतना ही नहीं अब पोल को अनैतिक तरीके से गाड़ने के 10 दिन होने को आए अभी भी यह पोल यूँ ही पड़ा हुआ है जबकि पीड़िता ने एरिया के बिजली विभाग के जेई, एस डी ओ, और जोनल अधिकारी और पावर हाउस और जन सुनवाई योगी जी तक तक को अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे यह पूछा कि अगर उसके घर मे कोई चोरी हो जाए या कोई भी अनहोनी जैसे कि बारिश के समय मे पोल को सिर्फ गाड़ा गया है.

 

प्लास्टर नहीं हुआ अगर किसी के ऊपर गिर ही जाए तो जिम्मेदारी किसकी इस पर इन सभी अधिकारियों का एक कहना है कि आप फिर उखाड़ने का हमें चार्ज दें क्योंकि हमारा तो नुकसान होगा।अब बताए हद ही कर दी इन अधिकारियों ने तो पोल अनैतिक तरीके से लगाने में इनको चार्ज की टेंशन नहीं हुई अब यह निकलने के चार्ज मांग रहे हैं पीड़ित से।
अब पीड़ित प्रशासन और विधायक जी से गुहार लगाए तो क्या ठेकेदार और जेई और इस सब मे कार्यरत अधिकारियों की जेब तो भर गई न।

योगी जी आपकी प्रशासन और वो भी मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में ही अगर भ्रष्ट हो तो अब विकास सम्भव कैसे हो।अब देखना यह है कि इन जेई और ठेकेदार महाशय पर क्या कार्यवाही हो पाती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *