नवाबगंज में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त
इलाहाबाद- नवाबगंज रेलवे स्टेशन के पास गत दिनों झाड़ियों में मिले एक अज्ञात युवक के शव की गुरूवार को उसके परिजनों ने शिनाख्त कर ली।
गरूवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र प्रकाश केसरवानी ने अपने पिता फूलचन्द्र केसरवानी 55 पुत्र स्वर्गीय वासुदेव केसरवानी निवासी हीरागंज थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ के रूप में शिनाख्त की। उसने बताया कि 22 जून को सोरांव थाना क्षेत्र के हरिमदिला गांव स्थित जयगुरूदेव के सतसंग में शामिल होने के लिए निकले थे।
समाचार पत्रों में छपी खबर से अनुमान लगाते हुए वह थाने पहुंचा जहां पुलिस कर्मियों ने पोस्टमार्टम हाउस ले जाकर उक्त शव की शिनाख्त करायी। मृतक के परिवार में एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी रामसखी है।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …