Breaking News

इलाहाबाद: पायलेट मारिया की प्लेन दुर्घटना में मौत

पायलेट मारिया की प्लेन दुर्घटना में मौत
इलाहाबाद– मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुए चार्टर्ड प्लेन क्रैश में पायलट मारिया जुवैरी नगर के रानी मंडी की रहने वाली थी। उसकी मौत की खबर परिजनों को मिली तो उनके आसू थम नही रहे। मौत की खबर पर आस पास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। मारिया के पिता डाक्टर हैं। जबकि उसका एकलौता भाई दुबई में नौकरी करता है।
जानकारी के अनुसार रानी मंडी (चकइया नीम) अतरसुइया निवासी डा. डा. इकबाल हुसैन जुबैरी के तीन पुत्रियों और एक बेटे में सबसे बड़ी मारिया जुवैरी को बचपन से ही पायलट बनने का शौक था। उसने रायबरेली के फुरसतगंज से पायलट की ट्रेनिंग ली।
मारिया बीटीयूपीजेड किंग एयरसी विमान की उडान भर रही थी कि घाटकोपर के पास प्लेन क्रैस हो गया जिसमें पांच की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर जब डॉक्टर इकबाल मऊआइमा में अपनी क्लीनिक पर मरीजों को देख रहे थे तभी मुम्बई के सहारा वैली में रहने वाली उनकी पत्नी फरीदा बेगम का फोन आया कि गुड्डो (मारिया) का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर वे अपनी क्लीनिक बन्द रानी मंडी स्थित अपने आवास पहुंचे। मामले की जानकारी जब आस पास के लोगों को हुई तो इलाके में शोक की लहर फैल गयी। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि बेटी की मौत की खबर पर पिता व गमजदा परिवार शुक्रवार की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से मुम्बई के लिए रवाना होगा। उनके घर पर जानने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *