एजीआफिस की तीसरी मंजिल से गिरकर लिपिक की मौत
इलाहाबाद- एजी आफिस के तीसरी मंजिल से गुरूवार की सुबह गिरने से घायल लिपिक की दोपहर बाद शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर सक्रिय हुई शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कहना है कि वह अचानक संतुलन बिगड़ने से गिरा है।
शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी अरविन्द कुमार 30वर्ष पुत्र राम चन्द्र एजी आफिस में लिपिक के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह घर से ड्यूटी गया। जहां तीसरे मंजिल पर वह था, जहां से वह अचानक संतुलन खो दिया और नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में पहुंचे। कुछ देर बाद में परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में लेकर चले गये।
जहां उपचार के दौरान उसकी गुरूवार दोपहर बाद मौत हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को उसके शव का अन्त्य परीक्षण कराया जायेगा।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …