ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत
इलाहाबाद- फूलपुर थाना क्षेत्र के बसनेहटा गांव के समीप गुरूवार की सुबह ट्रक की टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
फूलपुर के जमुआ गांव निवासी राजाराम जायसवाल 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामदीप जायसवाल खेती करके किसी तरह एक बेटी व अपने पत्नी का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह वह किसी काम से साइकिल से फूलपुर गया। वहां वापस लौटते समय रास्ते में बसनेहटा गांव के समीप उसकी साइकिल में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही उसकी बेटी सुनीता पत्नी राम नारायण निवासी कसेरंवा थाना मीरगंज जिला जौनपुर हालपता उपरोक्त सहित परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
Check Also
देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …