Breaking News

इलाहाबाद: टोलकर्मी को गोली मारकर अपराधी फरार, हालत नाजुक

टोलकर्मी को गोली मारकर अपराधी फरार, हालत नाजुक
इलाहाबाद- नवाबगंज टोल प्लाजा के सुपर वाइजर को अवैध लोडिंग का विरोध करने पर बोलेरे सवार अपराधियों ने गुरूवार दोपहर बाद गोली मारकर फरार हो गये। घायल टोलकर्मी को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
नवाबगंज के धरनीधर का पूरा गांव निवासी धीरज तिवारी 27वर्ष पुत्र ब्रम्हचारी तिवारी जीवन यापन करने के लिए नवाबगंज टोल बूथ पर सुपर वाइजर के पद पर नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे मोरंग के कारोबार लगा एक ट्रक वहां पहुंचा और पर्ची कटाने को लेकर धीरज तिवारी ने किया। ओेवर लोडिंग का उसने विरोध किया तो ट्रक के पीछे बोलेरों एवं स्वीपडिजार कार से कुछ लोग उतरे और हंगामा शुरू कर दिया। एक अपराधी ने असलहा निकाल कर गोली चलाने लगे।
दो गोली से धीरज तिवारी किसी तरह बच गया। लेकिन एक गोली उसके सीने के नीचे जा धसी। जिससे वह चीखते हुए जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। टोल प्लाजा पर मौत अन्य कर्मचारी गोली से घायल धीरज को लेकर तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे। गोली मारे जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सोरांव एवं नवाबगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे और घायल के उपचार कराने में लगे। उधर खबर मिलते ही घायल धीरज तिवारी के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल के भाई प्रमोद ने आरोप लगाया है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले नब्बे मिया ने मेरे भाई को गोली मारी है।
उसका आरोप है कि पास में स्थित एक ढावे पर नब्बे मिया अधिक तर बैठकर चाय पीते है और अपनी ट्रको को अवैध रूप से पास कराने का दबाव बनाते रहते है। उनकी ट्रकें चलते है जिसमें ओवर लोडिंग करते है। पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारी को गोली मारी गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने की वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदम दर्ज किया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *