Breaking News

भटनी,देवरिया:-मंदिर में शादी के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार. शादी के बाद भी खाली हाथ लौटे दूल्हा और बाराती

 

 

Ibn news रिपोर्ट देवब्रत दीक्षित भटनी

भटनी,देवरिया – भटनी क्षेत्र में मंदिर में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन रास्ते मे से प्रेमी संग फरार हो गयी। बहुत खोजबीन के बाद दूल्हा को बरातियों संग मायूस होकर घर लौटना पड़ा। इस घटना को लेकर पूरे नगर व क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी भटनी इलाके में एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों के सहमति के बाद क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया। फिर हिन्दू रीति- रिवाज से सोमवार शाम नगर के जलपा मां मंदिर में शादी सम्पन्न हुआ।इसके बाद दुल्हन कार में सवार होकर दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद वह गाड़ी रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह दूल्हे को इंतजार करने की बात कही। 


पर काफी समय गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर बराती दुल्हन को ढूढने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। 


इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *