Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 02 at 15.38.24

दुर्गा पूजा स्थल का भूमिपजन कर विधायक ने रखी आधारशिला

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

02/08/2021 मवई अयोध्या – रूदौली के वजीरगंज मोहल्ला में दुर्गापूजा स्थल का भूमिपूजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने दुर्गापूजा स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।भूमिपूजन के बाद श्री यादव ने मंदिर निर्माण के लिए रखी ईट। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन की शुरुआत की और फिर विधायक रामचंद्र यादव द्वारा मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखा।

इस सिद्ध स्थल पर करीब 22 वर्षो से लगातार नवरात्रि में माँ दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना किया जाता है। माँ दुर्गा के स्थान पर जो भी लोग सच्चे मन से मनौती मानते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। और मंदिर बन जाने से माँ दुर्गा की प्रतिमा को विधि विधान से स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता तेज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, श्रीनाथ यादव, रामराज लोधी, निर्मल शर्मा, कुलदीप सोनकर,विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह,भाजपा युवा नेता आदर्श चन्द्र यादव, सचिन कसौधन, आशीष वैश्य दाऊ, नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता, शनि पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *