Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 30 at 4.48.18 PM

बोर्ड परिणाम मे नागाजी ने फिर बलिया में लहराया परचम 96.2 प्रतिशत के साथ अभ्युदय प्रताप टॉपर

( बलिया ) सी0बी0एस0ई0 के 12वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। जिसमें जिले के नागा जीसरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर, बलिया के छात्र  ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ  विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढाया। इसी क्रम मे नागा जी के ही छात्र  क्रमशः अभ्युदय प्रताप सिंह 96.2 प्रतिशत, आयुष कुमार सिंह 95.8 प्रतिशत, निशान्त कुमार तिवारी 95.8 प्रतिशत, प्रसून कुमार राय 95.8 प्रतिशत, आयुष बर्नवाल 95.4 प्रतिशत, अमृतेश मिश्रा 95 प्रतिशत, रौनक कुमार सिंह 94.6 प्रतिशत, विकास कुमार सिंह 94.4 प्रतिशत, विशाल यादव 94.2 प्रतिशत एवं अरिहंत सिंह 94.2 प्रतिशत पर रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह चैहान ने बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले भैयाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाए दी एवं विद्यालय के आचार्यो एवं भैयाओं के कठिन परिश्रम की सराहना की। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह ,  प्रबंधक श्रीमान अनिल कुमार सिंह  कोषाध्यक्ष श्रीमान संजय कश्यप  शैक्षणिक उन्नयन समिति के सदस्य डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव , गोरक्ष प्रान्त के मंत्री अक्षय कुमार ठाकुर  ने छात्रों  को शुभकामना देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना दी। विद्यालय प्रबन्ध समिति और आचार्य गण द्वारा छात्रों  के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी।

ब्यूरो रिपोर्ट वरुण चौबे IBN News बलिया

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *