Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 29 at 22.14.13

जर्जर व बदहाली की शिकार

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बेबस सड़क का छलकता दर्द

बरेली – कहा जाता है कि जब कोई जख्म नासूर बन जाता है तो बहुत कष्ट पहुंचाता है, ऐसा ही कुछ हाल माननीय सांसद जी के कार्यालय से लेकर कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप तक टूटी फूटी, गड्ढों भरी व गंदे पानी से भरी तालाबमय सड़क का है ! अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपजा प्रेस क्लब के सचिव आशीष कुमार जौहरी के अनुसार ना जाने कितने वर्षों से यह सड़क अपने इन हालातों पर शर्मिंदा है !

अनगिनत बार रिक्शो को पलटते हुए, स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूटी और बाइक से गिरते हुए एवं बुजुर्गों को ई-रिक्शा से गिरकर चोट खाते हुए देखा गया है , परंतु टूटी फूटी, गड्ढों भरी एवं गंदे पानी से भरी तालाब मय सड़क अपने खस्ता हाल में ही लोगों को गिरते हुए एवं चोट खाते हुए देखकर शर्मिंदा होती रहती है !

 

खस्ताहाल मार्ग पर जगह-जगह गढ्डों से एवं पानी भरा होने से आवागमन दुश्वार है ! लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थित और भी दयनीय हो जाती है। शायद यह सड़क का दुर्भाग्य है कि उसको सिर्फ इंतजार है 2022 या शायद 2024 का ! परंतु तब तक ना जाने कितने रिक्शो को गंदे पानी में पलटते हुए एवं स्कूटी व बाइक से गिरते हुए लोगों को देख कर उसे अपने दुर्भाग्य को कोसना होगा ! अब देखना यह है कि एक बेबस सड़क के छलकते हुए दर्द को मरहम कब नसीब होगा !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *