Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 24 at 20.08.02

बडखल विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह तक मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःबडखल विधानसभा क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला में बडखल विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न धर्म गुरुओं की दहलीज पर जाकर माथा टेका और देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कोविड-19 के संपूर्ण विवश की कामना की। इस दौरान विधायक ने धर्मगुरुओं और संतों के चरणों में अपना सिर नवाकर सभी संतों व महापुरुषों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

विधायक सीमा त्रिखा ने आज सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज,मंदिर पीर मोती नाथ जी महाराज मार्केट नंबर 1 में पीर जगन्नाथ मंदिर जगद्गुरु भगवान लाल महाराज में गोस्वामी किशनलाल व गोस्वामी जय मंदिर जगद्गुरु रतनलाल महाराज में गोस्वामी श्यामलाल महाराज, शिवालय मंदिर नंबर-2 में महंत बसंतलाल,मंदिर जगद्गुरु वेद प्रकाश महाराज में भूषण बाली व उमेश बाली,गोस्वामी योगेश बाली तथा मंदिर जगद्गुरु धाम गांव अनखीर में ब्रिजांशुजी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि बडखल विधानसभा क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एक सप्ताह तक मनाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि भारतवर्ष ऋषि-मुनियों की धरती है,थी और हमेशा बनी रहेगी। आज ऋषि-मुनियों के योग की बदौलत से भारत देश को पूरा विश्व योग गुरु मान रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में ऋषि-मुनियों राष्ट्रहित में बेहतरीन कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है तथा समाज के उत्थान में इसी तरह भविष्य में भी जुटे रहने का आह्वान किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक त्रिखा ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु दो अक्षरों से मिलकर बनता है जिसमें गु का अर्थ है अज्ञान एवं रु का अर्थ है दूर करने वाला अर्थात गुरु का अर्थ है अज्ञान को दूर करने वाला। इसलिए हमें माता-पिता तथा गुरुजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए पथ पर आगे बढ़कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों नाम उज्ज्वल करने की कोशिश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु हमें सदमार्ग पर चलना सिखाते हैं,इसलिए गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है। आज के समाज में ऐसे गुरु की जरूरत है जो शिष्य के विकारों को दूर कर सके।‌ शरीटा गोस्वामी,कमलेश भाटिया, रूद्रदेव शर्मा मोंटू,संदीप नागपाल,ज्ञानी प्रधान तथा सरदार मनजीत सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *