Breaking News

बिजली बिभाग के झूठे आश्वासन से जनता परेशान।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम सभा  कुसमौरा के लखना पर मोहल्ले के निवासी सोनू ,कमलेश, जनार्दन, शैलेंद्र, भीम आदि लोगों ने बिजली विभाग मझगाँवा के जे ,ई अरुण कुमार गौतम के झूठे आश्वासन से तंग आ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया की महीनों दिन से  गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसकी सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गयी है। मझगाँवा पावर हाउस के  कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है लेकिन ट्रांसफार्मर  एक-दो दिन के भीतर ही जल जा रहा है। अब तक कुल तीन  ट्रांसफार्मर लगाए गए और तीनों ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गए । ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि  अरुण कुमार गौतम जेई द्वारा खस्ताहाल ट्रांसफार्मर दिया जा रहा है जिसके कारण तुरंत जल जा रहा है।

बिजली विभाग के अवर अभियंता सतीश चंद्र से संपर्क कर जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अब तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिली है।त्वरित कार्रवाई की जाएगी जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *