Breaking News

IGL ने डिस्टीलरी के क्षेत्र स्थापित किया नया कीर्तिमान।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। इंडियन ग्लाईकोल लिमिटेड गीडा सहजनवां द्वारा पूरे भारत में सभी डिस्टीलरी को पछाड़ा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसे पूरा आईजीएल परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। डिस्टीलरी के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ला ने 80 कर्मचारियों को सम्मानित किया है। जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। उक्त अवसर पर आईजीएल के जीएम बृजमोहन शर्मा डीजीएम शैलेश चन्द्र अश्वनी कुमार सिंह आशीष सिंह, एके त्रिपाठी, एके सिंह, मोहन चौबे, अमित पांडेय, सुगंधा आदि अधिकारी ने सहभागिता की। इस अवसर पर बिजनेस हेड एसके शुक्ला को अंगवस्त्र  व बुक देकर सम्मानित किया गया। अजय यादव वीरेंद्र सिंह अनुपम तिवारी आदि सभी को बिजनेस हेड ने सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम को कम्पनी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आत्मानंद सिंह ने संचालित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *