Breaking News

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन 15 जून से।

रिपोर्ट हिमांशु गुप्ता

गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ योग संस्थान, गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर तथा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा प्रतिवर्ष सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन दिनाँक 15 जून से 21 जून तक चलता है । कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष यह योग शिविर ऑनलाइन चलाया जाएगा। योग शिविर का शुभारंभ गोरखनाथ मंदिर से प्रातः 6:00 से 7:00 तक तथा सायं 6:00 से 7:00 तक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोशल मीडिया के द्वारा गोरखनाथ मंदिर के फेसबुक पेज, ट्विटर एकाउंट, यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विनय कुमार गौतम के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकते हैं। 15 जून, 2021 से ही प्रातः 10:00 से 11:00 तक योग के सिद्धांत पर विषय के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा । प्रशिक्षण प्रायोगिक एवं व्याख्यान के कार्यक्रम में लोग जुड़ सकते हैं । 15 जून को उद्घाटन होगा और 21 जून को प्रातः योग शिविर का समापन होगा ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *